ईशान किशन ने तोड़ा वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, जमाया सबसे तेज दोहरा शतक

चटगांव । भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ दिया है। उन्होंने 126 गेंदों का सामना करते हुए दोहरा शतक लगाया। किशन ने पारी के दौरान 23 चौके और 9 छक्के लगाए। ईशान से पहले भारत के लिए रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर ये कारनामा कर चुके हैं। वनडे क्रिकेट में 9वीं बार यह कारनामा हुआ है। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में किसी भी खिलाड़ी का यह पहला दोहरा शतक है।
ईशान बांग्लादेश में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश में दोहरा शतक लगाने वाले ईशान पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। ये किसी भी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज का भी सबसे बड़ा स्कोर है। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा है। धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ 183 रन बनाए थे।
किशन ने इस दौरान धुरंधर क्रिस गेल का तूफानी दोहरे शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। ईशान किशन ने मैदान पर उतरते ही अपने तेवर दिखा दिए थे। हर कोई समझ गया था कि किशन आज बड़ी पारी खेलने के मकसद से मैदान पर उतरे हैं। किशन ने 126 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। गेल ने 138 गेंदों में डबल सेंचुरी जड़ी थी। इस तरह भारतीय क्रिकेटर ने विश्व कीर्तिमान रच दिया।

mithlabra
Author: mithlabra