बाघ नेे 9 वर्षीय बालक का नोंचकर खाया

बलरामपुर । रामानुजगंज सीमा के नजदीक गढ़वा जिले के भंडरिया थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम रोदो में एक नौ वर्षीय बच्चे को बाघ ने मार डाला। बाघ ने बच्चे का आधा शरीर खाकर आधा छोड़ दिया जिसे देखकर गांव में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार भंडरिया थाना क्षेत्र के रोदो गांव को रहने वाला 9 वर्षीय विक्रम कुमार तुरी पिता ब्रह्मदेव तुरी बुधवार की शाम दुकान में बिस्कुट लेने गया था। जब शाम को घर नहीं लौटा तब घर के लोग काफी खोजबीन की। सुबह में तुरी टोला स्कूल के बगल में विक्रम का कपड़ा और क्षत-विक्षत शव देखा। शव के आधे हिस्से को बाघ खा गया था। बच्चे का कपड़े से उसकी पहचान की गई। लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वहां ग्रामीणों की भीड़ इक_ा हो गई जिसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी विन विभाग, पुलिस प्रशासन को दी। मृतक विक्रम कुमार तुरी उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय तुरी टोला में तीसरा क्लास में पढ़ता था। इसकी मौत से पूरा गांव और स्कूल परिवार में शोक व्याप्त है।

mithlabra
Author: mithlabra