ब्रेकिंग: पंडरिया लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल शक्कर कारखाना में एक श्रमिक मजदूर की मौत

कवर्धा। पंडरिया लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल शक्कर कारखाना में एक श्रमिक मजदूर की मौत हो गई है। सायलो मशीन में फसने से हुआ बड़ा हादसा।परिजनों में नाराजगी, प्रबंधन पर लगा रहे लापरवाही आरोप।मौके पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंकज पटेल व कारख़ाना प्रबंधन सतीश पाटले जांच में जुटे। कारखाना के ठेकेदार पर उठने लगे सवाल।
बताया जा रहा है कि पूरी घटना लगभग प्रातः 7 बजे के आस पास की है। वही मृतक जेठूलाल मीरे पिता स्वर्गीय चन्द्रकुमार ग्राम पुसेरा थांना पंडरिया का निवासी है। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई सहकारी शक्कर कारख़ाना में आज सुबह लगभग शिफ्ट चेंज होने के दौरान 6 बजे श्रमिक काम पर आया था।

श्रमिक मौत को गंभीरता से लिया कलेक्टर ने, घटना की हर पहलू को जांच करने के दिए निर्देश

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले के सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया में काम के दौरान श्रमिक की हुई मौत को बहुत गंभीरता से लिया है। कलेक्टर ने इस पूरे घटना की श्रमिकों से जुड़े हेल्थ सैप्टी सहित हर पहलू पर जांच के निर्देश दिए है। घटना की जांच करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम भी बनाई गई है। कलेक्टर ने शक्कर कारखाना के एमडी से पूरे घटना की जानकारी ली।कलेक्टर ने श्रम जिला अधिकारी को भी जांच करने कहा है।
एमडी सतीश पाटले ने बताया कि यह घटना आज भोर सुबह की है। मृतक श्रमिक डेली विजेस पर कार्यरत था। घटना के बाद तत्कालीन सहायता के रूप में तत्काल 1 लाख रुपए चेक उनके परिजनों को दी गई है। कलेक्टर ने कहा घटना से जुड़े सुरक्षा मानकों सहित सभी पहलुओं पर पूरी संवेदनशीलता के साथ जांच की जाएगी। नियमानुसार मृतक परिवार को सहायता की जाएगी।

mithlabra
Author: mithlabra