दुर्ग। दुर्ग के आशुतोष दुबे को भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का सचिव नियुक्त किया गया है।35 वर्षीय आशुतोष दुबे शिक्षा से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर हैं। वे दुर्ग भाजपा जि़ला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा का स्थान लेंगे। चुनावी वर्ष में भाजपा के विपक्ष के नेता नारायण चंदेल द्वारा भाजपा छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर, संगठन प्रभारी अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और संगठन महामंत्री पवन साय, अजय चंद्राकर के नेतृत्व में यह जि़म्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में आशुतोष दुबे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं। लोकसभा में 5 वर्ष काम का अनुभव-आशुतोष इससे पहले लोकसभा में तत्कालीन सांसद अभिषेक सिंह के संसदीय सलाहकार के दायित्व में कार्य कर चुके हैं। लोकसभा के कार्यो के अनुभव को देखते हुए आशुतोष को यह जि़म्मेदारी दी गई है।

Author: mithlabra
