फर्स्ट मुंगेली ट्राफी खिताब अपने नाम करने संघर्षरत सात राज्यों के 101 शतरंज खिलाड़ी

मुंगेली। मुंगेली में चल रही आल इंडिया रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट में मंगलवार को आठ राउंड के पश्चात् शीर्ष 12 खिलाडिय़ों के बीच खिताबी जंग तेज हो गई है। अभी भी बिहार के कुमार गौरव टॉप पर हैं दूसरी पायदान पर मध्य प्रदेश के कामद मिश्रा और तीसरे स्थान पर छत्तीसगढ़ के टॉप सीड मोबिन फारूकी चल रहे हैं। इन्हीं तीन में से किसी के मुंगेली ट्राफी खिताब जीतने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा नौ और खिलाड़ी भी छ: अंक लेकर रेस में बने हुए हैं। राउंड 8 के बाद रैंकिंग इस प्रकार है –
1- (दूसरी वरीयता) कुमार गौरव 2046 बिहार 7.5 अंक
2- (तीसरी वरीयता) मिश्रा कामद 1699 मध्य प्रदेश 7अंक
3 -(प्रथम वरीयता) मोबिन फारूकी 2121 छत्तीसगढ 6.5 अंक
4 -(बारहवीं वरीयता) राम कुमार ठाकुर 1312 छत्तीसगढ 6 अंक
5- (चौथी वरीयता) बक्शी रजनीकांत 1541 छत्तीसगढ 6 अंक
6 -(पांचवीं वरीयता) अविनय मोहन सिंह 1526 हरियाणा 6 अंक
7- (चौदहवीं वरीयता) गुप्ता आर.के. 1279 राजस्थान 6 अंक
8- (आठवीं वरीयता) अक्षत महोबिया 6अंक छत्तीसगढ़


इसी प्रकार नवमें, दसवें, ग्यारहवें और बारहवें स्थान पर हैं 9 -(नवमीं वरीयता) अभिलाष सेन गुप्ता 1356 दिल्ली 6 अंक
10- (दसवीं वरीयता) देवांगन योगेश 1349 छत्तीसगढ 6अंक
1 1-(सैतीसवीं वरीयता) अब्दुल अजीज बेग (अनरेटेड प्लेयर) छत्तीसगढ 6अंक
12-( चौबीसवीं वरीयता)देवराज वंदे 1155 छत्तीसगढ 6 अंक
लेकर प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। दो राउंड के मैचेस के बाद ही पता चल पाएगा कि फाइनल रैंकिंग क्या है। 11 जनवरी को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे जिसमें डेढ़ लाख रुपए का कैश प्राइज और ट्राफी शामिल हैं। टूर्नामेंट डायरेक्टर सुबोध कुमार सिंह और उनकी पूरी टीम इस टूर्नामेंट को सफल रूप से आयोजित करने में व्यस्त हैं।

mithlabra
Author: mithlabra