मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश का हुआ तत्काल पालन…

– भारमुक्त किए गए तहसीलदार मगरलोड गोहिया, तहसीलदार हनुमंत ने लिया चार्ज
धमतरी। तहसीलदार विवेक गोहिया को तत्काल प्रभाव से मगरलोड से भारमुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर तहसीलदार भखारा हनुमंत सिंह श्याम को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्होंने आज कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। दरअसल आज सिहावा रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान तहसीलदार गोहिया के विरुद्ध मिली शिकयतों के आधार पर उन्हें हटाने के निर्देश दिए। इस पर प्रभारी कलेक्टर श्रीमती प्रियंका महोबिया ने बताया कि गोहिया को पहले ही हटा दिया गया है।

mithlabra
Author: mithlabra

Leave a Comment