दुर्ग। कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच दुर्ग-भिलाई द्वारा विवेकानंद भवन पद्मनाभपुर में मकर संक्रांति की खुशियां मनाई गई। इस अवसर पर फूलों से आकर्षक रंगोली बनाओ, फैन्सी ड्रेस एवं करवा चौथ से जुड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में समाज की महिलाओं ने अपने उत्कृष्ट कला कौशल का प्रदर्शन किया। फूलो से आकर्षक रंगोली बनाओं प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुनीता प्रदीप तिवारी, द्वितीय अनुपमा मिश्रा, तृतीय शिखा मिश्रा, सांत्वना पुरस्कार शिल्प तिवारी, सुनीता तिवारी, वंदना तिवारी, फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रद्धा दुबे, द्वितीय रानी तिवारी, तृतीय शिखा मिश्रा, सांत्वना पुरस्कार ऋतु तिवारी, रश्मि त्रिवेदी, शिल्पा तिवारी ने प्राप्त किया। इसी प्रकार करवा चौथ विशेष प्रतियोगिता में श्रद्धा मिश्रा विजयी रही। प्रतियोगिता की निर्णायक सुनीता त्रिपाठी व श्रुति पाण्डेय थी। अतिथि उमाकांत दीक्षित द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सुश्री तन्वी शुक्ल, वंदना शुक्ला ने गीत संगीत की प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने तिल की लुड्डू व खिचड़ी का आनंद लेकर एक-दूसरे को मकर सक्रांति की बधाई दी। मंच संचालन रमा अग्निहोत्री, ज्योति तिवारी और आधार प्रदर्शन रत्नमाला तिवारी ने किया। कार्यक्रम में पं. राजेन्द्र मिश्रा, अशोक बाजपेयी, राजकुमार तिवारी, शैलेश तिवारी, राकेश शुक्ल, रविन्द्र मिश्रा, बृजमोहन तिवारी, श्याम कुमार तिवारी, प्रीति मिश्रा के अलावा कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच दुर्ग-भिलाई के पदाधिकारी व सदस्यगण बड़ी संख्या मेंं जुटे।

Author: mithlabra
