गोण्डा । छपिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की बीती रात्रि में वासुदेव पुर खैरहवा घाट झलहना में एक ही तख्त पर सो रही दो सगी बहनों की सोते समय ही एक ही साड़ी के फंदे से गला घोंट कर उन की हत्या कर दी गई। दोनो के शव साड़ी के दोनो कोने से बंधी एक साथ तख्त पर लेटी हुई पाई गई। दो बहनों की हत्या की सूचना मिलते ही डी आई जी,पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर सी ओ मनका पुर सौरभ वर्मा, पहुँच कर घटना स्थल की जांच किया। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना से क्षेत्र में लोगो मे भय और दहशत व्याप्त हो गया। छपिया थाना क्षेत्र के वासुदेव पुर खैरहवा घाट झलहना निवासी मंगल निषाद बड़ी पुत्री 18 वर्षीया सुमन और छोटी पुत्री 13 वर्षीया संगीता का शव घर मे एक ही तख्त पर साड़ी के दोनो कोनो से बंधी हुई लेटाई थी। हत्यारो ने दोनो की हत्या गला कस कर करने के बाद साड़ी से बांध दिया था। मां शांति देवी ने बताया कि उस के तीन पुत्री और चार बेटे थे। जिन में बढ़ी बटी राधा की शादी कर दिया था। दो बेटे शत्रुधन और शेष राम राजस्थान में रहकर मेहनत मजदूरी करते है। छोटा बेटा कन्हैया और उस से बड़ा सिया राम दोनो घर पर रहते है।मंगलवार की रात्रि में घर के सभी लोग एक साथ खाना खाने के बाद उस के पति मंगल निषाद खेत की रखवाली करने चले गए। घर से थोड़ी दूर पर दूसरे छप्पर के घर मे बड़ा बेटा सिया राम सोने चला गया। दूसरे छ:पर के घर मे दोनो बहने एक तख्त पर सोने के लिए चली गई। छोटे बेटे कन्हैया के साथ वह थोड़ी दूर पर खुद सो रही थी। रात्रि करीब 3 बजे के आस पास उठी और सुमन और संगीता का नाम लेकर पानी लाने के लिए आवाज लगाई। आवाज लगाने के बाद जब दोनो नही उठी तो उन के कमरे में गई। वहाँ दोनो तख्त पर लेटी थी और दोनो का शव साड़ी से बंधा था। इस को देख कर रोने चिल्लाने लगी और बेटे सिया राम और पिता मंगल निषाद भी घर पर आ गये। गांव के तमाम लोगो की भीड़ इक_ा हो गई।घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस और फोरेसिंक जांच टीम डॉग स्क्वायड भी पहुँच गई। घटना स्थल की जांच किया। मंगल निषाद ने बताया कि संगीत कक्षा 9 में पढ़ती थी। सुमन ने आठवी तक पढ़ाई करने के बाद छोड़ दिया था। दोनो स्थानीय एक इंटर कालेज में पढ़ते थे।
किसी से नही थी, कोई दुश्मनी
दोनो बहने सुमन और संगीता की हत्या किसने और क्यो कर दिया। जबकि घर वालो का कहना है कि किसी से कोई दुश्मनी नही है। पुलिस की जांच में घटना का खुलासा होगा।
कही रेप तो नही किया गया
दो बहने सुमन और संगीता की हत्या एक ही साड़ी से बांध कर की गई है। लोगो मे चर्चा है कि कही बड़ी बहन के साथ कुछ लोगो रेप कर रहे थे ,तो छोटी बहन ने इस का विरोध किया तो दोनो की हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच में खुलासा होगा। एक महिला सहित दो लोगो को पुलिस ने उठाया दो सगी बहने सुमन और संगीता की हत्या में पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगो को उठा कर हत्या के सम्बंध में पूछ ताछ कर रही है। घर था, छप्पर का मंगल निषाद का पूरा परिवार छप्पर के मकान में रहता था। घर मे कोई दरवाजा नही लगा था। दोनो बहने सुमन और संगीता जहाँ पर सो रही थी। उस कमरे में भी दरवाजा नही लगा था। हत्यारे आये और हत्या कर के आसानी से चले गए।

Author: mithlabra
