पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले को घर जाकर दी शुभकामनाएं

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी पूर्व मंडल मीडिया प्रभारी व श्रमिक नेता समाजसेवी सेल्यूट तिरंगा कला संस्कृति प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रशांत कुमार क्षीरसागर पद्मश्री उषा बारले निवास में मिलकर भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से भेंट करने पर शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल का कार्यकाल पूरा होने पर दुर्ग में शाह की आमसभा को राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भिलाई पहुंचने के बाद गृहमंत्री ने पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले के घर जाकर मुलाकात कर छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद चखा। इस दौरान गृहमंत्री ने परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। बता दें कि पंडवानी गायिका उषा बारले को पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

पदम श्री उषा बारले जी के निवास सेक्टर वन में जाकर सौजन्य भेंट की विस्तार से चर्चा की बधाई शुभकामनाएं दी इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूर्व मंडल मीडिया प्रभारी प्रशांत कुमार क्षीरसागर, संतोष पाराशर, ब्रह्मानंद राव, नरेंद्र पंछी, ईश्वर राव, राहुल गुप्ता उषा बारले को बधाई शुभकामनाएं दी।

mithlabra
Author: mithlabra