women fighting : बस की सीट को लेकर भिड़ गई महिलाएं, पहले बाल पकड़कर खींचा फिर हुई बहस, वीडियो वायरल

ब्रस, ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर काफी झगड़ होते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि यात्रियों के बीच, सीट लूटने की होड़ मच जाती है। यही नहीं कुछ तो अपने सीट कब्जा करने के लिए रुमाल फेंक देते हैं, जिसे लेकर बाद में झगड़ हो जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों इसी से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाएं बस में सीट पर बैठने को लेकर लड़ाई करती नजर आ रही हैं। इनमें से एक महिला दूसरी के बाल पकड़कर जोर-जोर से खींचने लगती है। हालांकि, इससे पहले भी कई बार बस में महिला सीट पर बैठने को लेकर महिलाओं में कई बार झगड़ा हुआ है।

बस सीट के लिए झड़प…
दावा किया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो कर्नाटक के तुमकुर का बताया जा रहा है, जहां बस में बैठी दो महिलाएं आपस में लड़ती नजर आ रही हैं। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई तक की नौबत आ गई। एक महिला सीट पर बैठी होती है तो वहीं दूसरी महिला खड़ी होती है। जो महिला खड़ी होती है वह गुस्से में आकर दूसरी महिला के बाल पकड़कर जोर-जोर से उसका सिर घुमाने लगती है। इसके बाद बीच-बचाव में एक शख्स आता है और दोनों को अलग करता है। लेकिन गुस्साई महिला शख्स से भी उलझती नजर आ रही है।

24 जुलाई को पोस्ट किए गए इस क्लिप को 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, तकरीबन 500 लोगों ने इसे लाइक किया है। इसके अलावा यूजर्स इस पर कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा-कन्नड़ वासियों की संस्कृति महान है आप कितने महान हैं ऐसे लड़ो मत। दूसरे ने कहा- इन्हें फ्री टिकट की नहीं, बल्कि फ्री एजुकेशन की जरूरत है। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा-जी भर के लड़ो, समाप्त कर दो एक-दूसरे को।

mithlabra
Author: mithlabra